दुष्कर्म के आरोपी बाबा को थाना-कांसाबेल पुलिस द्वारा रिपोर्ट दिनांक से 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार ’’
20 मार्च 2021
दुष्कर्म के आरोपी बाबा को थाना-कांसाबेल पुलिस द्वारा रिपोर्ट दिनांक से 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार ’’
Ripoter Avinash Rajput jsapur
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19-03-2021 को थाना-कांसाबेल क्षेत्रान्तर्गत गांव की निवासी प्रार्थिया ने थाना-कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण झाड़-फूक करवाने के लिए बेलाघाट के बाबा रामप्रसाद के पास करीबन दो वर्ष पूर्व से जा रही थी, दिनांक 15-03-2021 दिन सोमवार को बाबा रामप्रसाद ने प्रार्थिया/पीड़िता को मारने-पीटने की धमकी देते जबरदस्ती बेलाघाट ले जाकर उसके झोपड़ी में घुसाकर डरा-धमकाकर उसके साथ 03 दिन तक दुष्कर्म किया, रिपोर्ट पर थाना-कांसाबेल में अपराध क्रमांक 42/2021 धारा 376 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता-तलाश किया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में विवेचना कार्यवाही दौरान दिनांक 19-03-2021 को आरोपी रामप्रसाद पिता कलेश्वर उम्र 45वर्ष जाति राऊत निवासी-उपरकछार थाना-तपकरा हाल मुकाम बेलाघाट थाना-कांसाबेल जिला-जशपुर (छ0ग0) को तलब कर पूछताछ करने पर आरोपी बाबा द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 20-03-2021 को रिपोर्ट दिनांक से 12 घण्टे के भीतर आरोपी बाबा रामप्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी थाना प्रभारी कांसाबेल एवं सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक बिनोद भगत, महिला आरक्षक शारदा नाग, नगर सैनिक जोगेन्द्र यादव एवं नरेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है।