कलेक्टर खुद उतरे सड़क पर कोविड-19 प्रोटोकाल के निर्देशों पर प्रशासन का हाई अलर्ट।
23 मार्च 2021
कलेक्टर खुद उतरे सड़क पर कोविड-19 प्रोटोकाल के निर्देशों पर प्रशासन का हाई अलर्ट।
23 मार्च 2021 साइंस वाणी डिंडोरी - कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखकर प्रदेश भर में शासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल् (निर्देशन) के पालन के लिए कड़ाई बरतनी शुरू कर दी है। कई प्रतिबन्ध लागू किए और विभिन्न निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय में प्रशासन कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कड़े कदम उठाती हुई नजर आई।
जिला कलेक्टर रत्नाकर झा, एसडीएम महेशमंडलोई सहित राजस्व विभाग के अधिकारी नगर पंचायत का अधिकारी सड़कों पर उतरे नजरआए हैं। जिला कलेक्टर ने बाजार में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करवाने के संबंध में निर्देश देते हुए स्थितियों का जायजा लिया।
जिला मुख्यालय में प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सभी दुकानदारों को कोरोना से बचाव के तरीकों को अपनाने की सलाह देते हुए नजर आए।
यातायात प्रभारी राहुल तिवारी जी ने आज पुरानी डिंडोरी तिराहा में जो बिना मास्क पहने वाहन चला रहे थे उनका चालान काटे चाहे वाहन प्रसासन/ सरकारी वाहन या कोई नेता का ही क्यों ना हो ।
वही नगर पंचायत के अमले द्वारा सभी दुकानों के सामने गोला बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की मुहिम जारी की। कोरोना बचाव का संकल्प दिलाए गए जिला मुख्यालय में तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि अधिकारियों कर्मचारी ने 11 बजे सायरन बजा कर लोगों को बचाव के उपाय अपनाने और मास्क का उपयोग करने का संकल्प भी दिलवाया।