-->
कटघोरा: बाल-बाल बचे पुलिस के 20 जवान.. तेज रफ्तार ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत.. रायपुर से अम्बिकापुर लौट रहे थे सुरक्षाबल.*

कटघोरा: बाल-बाल बचे पुलिस के 20 जवान.. तेज रफ्तार ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत.. रायपुर से अम्बिकापुर लौट रहे थे सुरक्षाबल.*

*कटघोरा: बाल-बाल बचे पुलिस के 20 जवान.. तेज रफ्तार ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत.. रायपुर से अम्बिकापुर लौट रहे थे सुरक्षाबल.*
*कोरबा/कटघोरा:* रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुए रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में ड्यूटी करके वापिस लौट रही पुलिसकर्मियों से भरी बस बांगो थाना क्षेत्र मड़ई मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई. सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उनके बस को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब 15 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है जबकि एक सुरक्षाकर्मी गंभीर तौर पर घायल हुआ है. हालांकि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष बस के माध्यम से अम्बिकापुर भेज दिया गया है. घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे की बताई जा रही है. टक्कर के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना बांगो पुलिस को दी. सभी घायलों को डायल 112 की मदद से पोंड़ी उपरोड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया. सभी पुलिसकर्मी अर्धसैनिक कम्पनी के बताये जा रहे है.
इस बारे में बांगो के थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह बलरामपुर से धान भरकर रायपुर जा रही ट्रक जैसे ही मड़ई मोड़ के पास पहुंची थी. ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पुलिस के बस को जोरदार टक्कर मार दी. सूचना के बाद फौरन राहत कार्य शुरू किया गया और सभी जवानो को अस्पताल पहुंचाया गया. श्री पटेल ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर है. उपचार के बाद अम्बिकापुर से भेजे गए विशेष बस से उन्हें वापिस रवाना किया गया है. घटना के आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि ट्रक के ड्राइवर ने शराब पिया था या फिर उसे झपकी आई इसकी पुष्टि नही हो सकी है.


बालकृष्ण राय सागर

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article