गुमशुदा* मल्हारः सरसेनी से पिछले दिनों एक लडका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।
18 मार्च 2021
*गुमशुदा*
मल्हारः सरसेनी से पिछले दिनों एक लडका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।
परिवारजनों ने मल्हार चौकी में लडके का गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता दिनदयाल कैवर्त सरसेनी निवासी ने बताया कि उसका लडका लल्लू कैवर्त 15 साल 8 महिना 11 दिन का 15/03/2021 दिन सोमवार को 9ः00बजे सुबह घर से लापता हो गया। शाम तक वापस नहीं आया लल्लू कैवर्त काला कलर का चड्डा और हरा कलर चेक नुमा शर्ट पहना हुआ है। आसपास के क्षेत्र रिश्तेदारों में तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता दीनदयाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लल्लू कैवर्त की तलाश शुरू कर दी है।
पता बतलाने वालों को उचित ईनाम दिया जाएगा।
पताः दीनदयाल कैवर्त ग्राम सरसेनी
पोस्टः टेकारी
मल्हार चौकी थाना मस्तुरी।जिला बिलासपुर छ.ग.।
मोबाइल नंबर 9098132452