-->
गिरौदपुरी मेला के सफल आयोजन पर एसडीएम ने आभार व्यक्त किया*

गिरौदपुरी मेला के सफल आयोजन पर एसडीएम ने आभार व्यक्त किया*


*गिरौदपुरी मेला के सफल आयोजन पर एसडीएम ने आभार व्यक्त किया*
बलौदाबाजार, 21 मार्च 2021/ गिरोधपुरी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाला मेला इस बार 18 से 20 मार्च तक चला और निर्विघ्न सम्पन्न हुआ । यह मेला प्रतिवर्ष सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरोधपुरी धाम में आयोजित किया जाता है। यह मेला जिला प्रशासन के लिए चुनौतियों से भरा होता है क्योंकि यहां राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा देश विदेश के श्रद्धालु लाखों की संख्यामे जुटते है। इस वर्ष यह मेला इसलिए भी चुनौती भरा था क्योंकि कोरोना संकट बरकरार है तथा संक्रमण से बचाव के सारे निर्देशों का पालन करवाते हुए पूरी व्यवस्था बनाये रखनी थी। सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जिलाधीश श्री सुनील जैन के मार्गदर्शन में एवम मेला अधिकारी श्री मिथिलेश डोण्डे अनुविभागीय दंडाधिकारी कसडोल के कुशल प्रशासनिक प्रबंधन में मेले का आयोजन शांति पूर्वक सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवम गुरु गद्दीनशीन श्री विजयगुरु तथा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रुद्र कुमार गुरु ने कोरोना संक्रमण के साये में आयोजित हो रहे गिरोदपुरी के मेले में विशेष सावधानी बरतने की श्रद्धालुओं से अपील की थी। इस अपील के परिणामस्वरूप लोगों ने नियमों और निर्देशों का यथासंभव पालन करते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया और अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित कई मंत्री और संसदीय सचिव भी शामिल हुए। मेला अधिकारी एवं एसडीएम श्री मिथलेश डोण्डे ने मेले के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन की ओर से गुरु गद्दीनशीन श्री विजय गुरु सहित तमाम जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य, राज महन्त, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों, शांतिप्रिय दर्शक एवं श्रद्धालु और सहयोग का हाथ बटाने वाले सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है।
पटेल/53/
                            -0-

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article