तेन्दूटोला बना भारतीय स्टेट बैंक का गोद ग्राम*
21 मार्च 2021
तेन्दूटोला बना भारतीय स्टेट बैंक का गोद ग्राम*
दिनांक 21/03/2021
*
रूपेंद्र कोर्राम कि रिपोर्ट 7974443634
उप महाप्रबंधक की रही गरिमामयी उपस्थिति
*प्राथमिक शाला में लगा वाटर क्युरिक फायर*
छुरिया(फोटो) *ग्राम पंचायत बोईरडीह के आश्रित ग्राम तेन्दूटोला को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा राजनांदगाँव के द्वारा गत 19 मार्च को अपने अधिकृत गोद ग्राम घोषित कर ग्राम के प्राथमिक शाला में उच्च क्वालिटी के वाटर क्युरिक फायर का लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन में तेन्दूटोला गोद ग्राम शीला लेख का अनावरण किया गया*।
भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा राजनांदगाँव एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम तेन्दूटोला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोद ग्राम अनावरण समारोह के मुख्यअतिथि प्रशासकीय कार्यालय बिलासपुर के उप महाप्रबंधक राधाकृष्णन राव रहे, अतिविशिष्ट अतिथि बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप प्रकाश रहे, अध्यक्षता राजनांदगाँव के मुख्य प्रबंधक गोपाल कृष्ण आचारी ने किया। विशेष अतिथि बिलासपुर के सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद शाहिद, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, बोईरडीह के सरपंच बेदेश्वरी ललित साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरू लाल साहू, जनपद सदस्य विपिन यादव, ग्रामपटेल चंदन साहू,जाॅन डियर ट्रेक्टर के मालिक नरेश पटेल, कृषि विकास शाखा राजनांदगाँव के शाखा प्रबंधक बी.संतोष, राजनांदगाँव के प्रबंधक वरूण शुक्ला, राजनांदगाँव के शाखा प्रबंधक अमित कुमार, पूर्व जनपद सदस्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू,मलकीत ग्रुप नाभा पंजाब के सदस्य हरप्रीत सिंह, मासूल के उपसरपंच रामपाल साहू एवं समाज सेवी जोधीलाल साहू रहे।
सभा संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राधाकृष्णन राव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कृषि, शिक्षा, व्यावसाय,उदयोग सहित विभिन्न कार्यो के लिए ऋण प्रदान करती है।हमारी बैंक आसान किस्तों में लोगों की बीमा करती है,सुकन्या योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु के कन्याओं के नाम पर आसान किस्तों में राशि जमा कर 18 साल के आयु पूरा होने पर उचित ब्याज सहित राशि प्रदान करती है ।तेन्दूटोला को गोद ग्राम घोषित करते हुए अति प्रसन्नता हो रही है इसके लिए यहाँ के जागरूक एवं उन्नत कृषक बधाई के पात्र है।
अतिविशिष्ट अतिथि संदीप प्रकाश ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों के हर सुविधा का ध्यान रखती है तथा कम ब्याज पर विभिन्न प्रकार की ऋण प्रदान करती है।
अध्यक्ष की आसंदी से गोपाल कृष्ण आचारी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के माध्यम से कृषकों को उन्नत कृषक बनाने की मुहिम चलायी जा रही है।तेन्दूटोला के कृषक जागरूक एवं ईमानदार है जो कि आसानी से सभी ऋणों को समय पर जमा कर देते है ।यहां के उन्नत कृषक हमारे बैंक के माध्यम से ऋण लेकर अब तक 33 हार्वेस्टर ले चुके है जो कि अन्य ग्रामों के कृषकों के लिए प्रेरणादायी एवं अंचल के लिए गौरव का विषय है।
सभा को संबोधित कर पूर्व विधायक प्रकाश यादव, जाॅन डियर ट्रेक्टर के मालिक नरेश पटेल,शाखा प्रबंधक अमित कुमार एवं उन्नत कृषक खुमेन्द्र साहू ने अपनी विचार व्यक्त कर कृषकों को ईमानदार बताया।
स्वागत भाषण इंजीनियर हरिश साहू, सफल मंच संचालन कवि दिनेश कुरेटी दिलेर एवं आभार प्रदर्शन अमित कुमार ने किया।
इस अवसर पर तेन्दूटोला के उन्नत कृषक सुदर्शन साहू को नया हार्वेस्टर का चाबी सौंपा गया । छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समस्त अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर टोमन साहू, भूपेन्द्र साहू, खुमेन्द्र साहू, युवराज साहू, सुदर्शन साहू, प्यारे लाल साहू, हर्बल भारतद्वाज, कोमल साहू, उदेराम साहू, पालन दास साहू, विरेन्द्र साहू,पी.आर.विश्वकर्मा, अशोक साहू,हिरदे राम साहू,आत्माराम साहू, चन्द्रशेखर साहू आदि सहित आसपास के जागरूक कृषक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं तेन्दूटोला के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।