“मिशन शक्ति” अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रम*
22 मार्च 2021
जनपद खीरी (दिनांक 22.03.2021)*
*“मिशन शक्ति” अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रम*
लखीमपुर खीरी-महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों, उनके उत्पीड़न की रोकथाम एवं नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.03.2021 को पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक, श्री अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस लाईन खीरी सहित जनपद के तहसील एवं थानों में पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अभियान के तहत पुलिस लाईन खीरी में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व पुलिस परिवार की बालिकाओं को कुशल प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, अरविंद कुमार वर्मा; क्षेत्राधिकारी, राजेश कुमार; प्रतिसार निरीक्षक, शिव नारायण सिंह; टीएसआई सूर्यमणि यादव, आर्य कन्या महाविद्यालय से डॉक्टर छम्मा तिवारी व डॉक्टर सविता साहू आदि विशेषज्ञ सम्मिलित हुए जिनके द्वारा महिला एवं बालिका सम्बन्धी अपराधों के प्रभावी रोकथाम व उनके अधिकारों के बारे में सभी को जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को मित्र पुलिसिंग के बारे मे अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के तहसील एवं थानों में भी “मिशन शक्ति” के तहत कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व स्वावलम्बन के बारे में सभी को अवगत कराते हुए जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्प लाईन नंबर जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
सवसवांदाता
सदीप राजपूत
साईन्स वाणी