कोरोना की आंधी भी अभी जारी है, प्रदेश में 14912 नए मरीज मिले, वही 138 की मौतें हई-
17 अप्रैल 2021
कोरोना की आंधी भी अभी जारी है, प्रदेश में 14912 नए मरीज मिले, वही 138 की मौतें हई- कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर बढ़ते जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरे प्रयास और ताकत लगा दी गई है।तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना की वृद्धि दर में इजाफा हो रहा है।रायपुर ,दुर्ग,राजनांदगांव में आकड़ो में कोई विशेष कमी नही आई है।बिलासपुर और सरगुजा में आकड़ो की वृद्धि बढ़ते दिख रही है।कोरबा में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।मेडिकल बुलेंटिन 16 अप्रैल के अनुसार जानकारी मिली है।जिसमे जिलेवार कोरोना संक्रमण से पीड़ित -रायपुर में 3813,दुर्ग में 1995,राजनांदगांव में 1069,बिलासपुर में 1189,सरगुजा में 371,कोरबा में 730,जांजगीर-चांपा में 570,रायगढ़ में 545,बलौदाबाजार में 733 व्यक्ति मिले। वही कोरोना संक्रमित से मृत्यु रायपुर में 61, दुर्ग में 8,धमतरी में11,जांजगीर-चांपा
में11,बिलासपुर 2 व्यक्तियों की हुई है।
प्रदेश में कोरोनो की विस्तृत जानकारी के लिए दिए विवरण से पढकर प्रत्येक जिलो की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
◆गौतम बोन्दरे(प्रेस रिपोर्टर )