-->
बुनियादी सुविधाओं एवं मौलिक अधिकारों का हवाला देकर ना लगाएं प्रशासन कोवीड 19 का टीका-रूपेन्द्र कोर्राम*

बुनियादी सुविधाओं एवं मौलिक अधिकारों का हवाला देकर ना लगाएं प्रशासन कोवीड 19 का टीका-रूपेन्द्र कोर्राम*

*बुनियादी सुविधाओं एवं मौलिक अधिकारों का हवाला देकर ना लगाएं प्रशासन कोवीड 19 का टीका-रूपेन्द्र कोर्राम*

 *कोविड-19 का टीका लगवाना स्वैच्छिक है दबाव बनाकर ना लगाएं टीका.*विश्वत सुत्र*

**साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट **


कोण्डागॉव | विगत 1 वर्ष से पूरे विश्व में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी चरम सीमा पर है और इसके इलाज व टीका का इंतजार समूचे विश्व के लोग कर रहे थे जो कि अब लगभग संभव हो पाया है | इंतजार की घड़ी समाप्त हुई है और देशवासियों को कोविड-19 का टीका लगना प्रारंभ भी हो चुका है जिसमें लाखों लोगों ने टीका लगवा लिया है और इस टीके को लेकर जनमानस में तरह-तरह की अफवाह फैली हुई है लोग असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं की कोविड-19 का टीका लगवाएं या ना लगवाएं लेकिन शासन-प्रशासन व बहुत से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी टीके लगवाने की बात करते हैं और वह स्वयं भी टीके लगवाते हुए सोशल मीडिया में शेयर किए गए फोटो में दिखाई देते हैं मगर यहां तक तो सब कुछ ठीक है लेकिन अंदरूनी बीहड़ क्षेत्र के गांव में प्रशासनिक अमला टीका लगाने के लिए अपने दल बल के साथ पहुंचते हैं और गांव के लोग जब कोविड-19 का टीका नहीं लगाने की बात संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष करते हैं तो उन्हें पदाधिकारियों द्वारा कहा जाता है की यदि आप कोविड-19 का टीका नहीं लगाएंगे तो आपको राशन की दुकान पर चावल, गेहूं ,शक्कर ,मिट्टी तेल, चना,इत्यादि और चुनाव के समय आप वोट नहीं डाल पाएंगे और ना ही चुनाव लड़ पाएंगे, ऐसा कह कर टीका लगवाने की बातें *विश्वस्त्र सूत्रों* से प्राप्त हो रही है 
,तथा *चर्चा* का विषय बना हुआ है
 जोकि उचित नहीं है 
इस पर भीम आर्मी के कोण्डागॉव जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र कोर्राम ने कहा :- कि
कोविड-19 का टीका लगवाना स्वैच्छिक है यदि आप चाहें तो लगवा सकते हैं और नहीं चाहते तो नहीं लगवा सकते इस पर आपको किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती शासन-प्रशासन व अन्य लोग आपके ऊपर दबाव नहीं बना सकते

और उन्होने यह भी कहा है कोवीड 19 कोरोना वायरस एक (वैश्विक महामारी) है यह लोगों के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है | 
⏩इससे कोई भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है
⏩शासन प्रशासन के द्वारा कोविड-19 वायरस के लिऐ बनाए गए नियम कानून को हर भारतीय नागरिक को गंभीरता पूर्वक पालन करना चाहिए
⏩लाकडाऊन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें |
⏩कोरोना वारियर्ष का करें सम्मान
(संलग्न फोटो रूपेन्द्र कोर्राम)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article