-->
लॉक डाउन का फायदा उठाकर घर से मोबाईल एवं नगदी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

लॉक डाउन का फायदा उठाकर घर से मोबाईल एवं नगदी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

लॉक डाउन का फायदा उठाकर घर से मोबाईल एवं नगदी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

शातिर चोरों द्वारा अलग-अलग तीन मामलों में चोरी करना स्वीकार किये
» नाम आरोपी-1 आकाश राजपूत पिता राम सिंह, उम्र 19 वर्ष, सा. गोकुल
गंज सीतामणी कोरबा, थाना-कोतवाली, जिला-कोरबा (छ0ग0)
2. राज खैरवार उर्फ इन्ना पिता सर्जुन खैरवार, उम्र 19 वर्ष, सा. गोकुल गंज
सीतामणी कोरबा, थाना-कोतवाली, जिला-कोरबा (छ0ग0)
3. दिलेश कुमार चौहान पिता मंगल राम चौहान, उम्र 21 वर्ष, सा. बुडगहन,
चौकी हरदीबजार, थाना कुसमुण्डा, हा.मु. मोतीसागर पारा, थाना कोतवाली,
जिला-कोरबा (छ0ग0)
प्रार्थी अश्वनी कुमार तिवारी पिता घनश्याम प्रसाद तिवारी संजय नगर कोरबा
का दिनांक 17.04.2021 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.04.2021 के
रात कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर एक सैमसंग जे-7 मोबाईल, एक ओप्पो ए-9-
20-20 मोबाईल, एक सैमसंग की पैड मोबाईल एवं कुछ नगदी रकम चोरी कर ले गये हैं कि
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 457,380 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया। अपराध की
गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा अज्ञात आरोपी को
जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 
कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्ग दर्शन पर
निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की जा
रही थी कि प्रार्थी से घटना के बारे में बारिकी से पूछताछ करने पर एवं गोकुलगंज सीतामणी
निवासी आकाश राजपूत के उपर आशंका जाहीर करने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आकाश
राजपूत को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया
कि वह लॉक डाउन का फायदा उठाकर अपने साथी राज खैरवार एवं दिलेश चौहान के साथ
चोरी की घटना को अंजाम दिये है तथा उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 03 नग
मोबाईल एवं नगदी रकम 500/रू0 जप्त किया गया है। उक्त तीनों आरोपियों द्वारा अपना
अपराध स्वीकार किये तथा इसके अलावा अन्य 2-3 स्थानों पर छोटी-छोटी चोरी करना
स्वीकार किये हैं जिसकी विवेचना की जा रही है, जल्द ही अन्य मामलों का भी खुलासा किया
जाएगा। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उपरोक्त
कार्यवाही में निरीक्षक श्री दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक लालन पटेल, उप निरीक्षक
हेमंत पाटले, प्रआर0 माखन लाल पात्रे, आर० विपीन बिहारी नायक, लक्ष्मीकांत खरसन, कवल
चन्द्रा, दिलेर सिंह मनहर, रवि दरैहा एवं दीपेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

बाल कृष्ण राय कोरबा

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article