-->
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु कौशल परीक्षा 25 अप्रैल को होगी आयोजित*

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु कौशल परीक्षा 25 अप्रैल को होगी आयोजित*

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु कौशल परीक्षा 25 अप्रैल को होगी आयोजित*

साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम
*कोण्डागांव 23 अप्रैल 2021/* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विकासखण्ड डाटा प्रबंधक, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर, प्राथमिक लेखा सह सहायक के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका दावा आपत्ति का निराकरण के पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों का कौशल-दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में आयोजित किया गया है। कौशल-दक्षता परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं बुलावा पत्र जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
अतः पात्र अभ्यर्थी सूची का अवलोकन करने के पश्चात् बुलावा पत्र में अपना नाम अंकित कर एवं पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा कर दिनांक 25.04.2021 समय दोपहर 12.00 बजे स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कोण्डागांव में मूल दस्तावेजों के साथ कौशल-दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article