कोरोना संकट में मुख्यमंत्री ने गरीबों को दी राहत**दो महीने का राशन मुफ्त में मिलेगा, आबंटन जारी**3 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा फायदा*
24 अप्रैल 2021
*कोरोना संकट में मुख्यमंत्री ने गरीबों को दी राहत*
*दो महीने का राशन मुफ्त में मिलेगा, आबंटन जारी*
बलौदाबाजार, 23 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट से जूझ रही गरीब जनता को दो महीने के लिए मुफ्त में राशन की सौगात दी है। मई और जून महीने का खाद्यान्न चावल उन्हें मुफ्त में मिलेगा। इससे कोरोना संकट का मुकाबला कर रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है। खाद्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप आवंटन जारी कर दिया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को दो महीने के लिए आवंटन में 2 लाख 50 हज़ार क्विन्टल चावल प्राप्त हुआ है, जिसे उचित मूल्य दुकानों के लिए पुनः आवंटित कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस कल्याणकारी फैसले से जिले की लगभग 3 लाख कार्ड धारी परिवारों को फायदा मिलेगा। योजना में अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता कार्ड, निःशक्तजन, अन्नपूर्णा और एकल निराश्रित परिवारों को शामिल किया गया है।
पटेल/60
-0-