केंद्र सरकार द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमतों में 50 प्रतिशत की कटौती की गई-*
18 अप्रैल 2021
*केंद्र सरकार द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमतों में 50 प्रतिशत की कटौती की गई-* कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण देश भर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग बढ़ते जा रही है।जिसके कारण इस इंजेक्शन की कालाबाज़ारी हो रही है। इसी कारण से कुछ दिनों में देशभर में रेमडेसिविर की भारी किल्लत देखने मिल रही थी।केंद्र सरकार ने रेमडेसिवीर दवा के कीमतों को घटाने का फैसला लिया है।सरकार द्वारा जीवन रक्षक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की है।केडिला हेल्थ केयर लिमिटेड की दवा जो पहले 2800 रुपये में मिलती थी।वह अब 899 रुपये में मिलेगी।सिनजिन इंटरनेशनल लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 3950 रुपये में मिलती थी।अब वह 2450 रुपये में मिलेगी।डॉ रेड्डी लेबोरेट्रीस लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 5400 रुपये में मिलती थी।अब वह 2700 रुपये में मिलेगी।सिप्ला लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 4000 रुपये में मिलती थी।अब वह 3000 रुपये में मिलेगी।मायलन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 4800 रुपये में मिलती थी।अब वह 3400 रुपये में मिलेगी।जुबिलेंट जेनेरिकस लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 4700 रुपये में मिलती थी।अब वह 3400 रुपये में मिलेगी।हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड के द्वारा जो दवा पहले 5400 रुपये में मिलती थी।अब वह 3490 रुपये में मिलेगी।वही रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमतों के कटौती से मध्यम और गरीब लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर हैं।
◆गौतम बोन्दरे(प्रेस रिपोर्टर )