विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर युवाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए मास्क*
07 अप्रैल 2021
*विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर युवाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए मास्क*
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर युवाओं द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने नगर के समाजसेवी अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं लोगों को जागरूक करने के साथ ही साथ मास्क वितरण कर उसे हर हाल में पहनने की समझाइश दी जा रही। है मास्क की अनिवार्यता को देखते हुए । युवाओं द्वारा ग्रामीण एवं शहर क्षेत्रों पर स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को जागरूक किया एवं ममास्क का वितरण किया जिसमें शहर के मार्केट एवं गाँव पर जो बिना मास्क के निकल रहे है।उन्हें मास्क दे कर साथ ही उन्हें समझाइश दी कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। जिस पर युवा सुमित राव ने कहा कि 2 गज की दूरी मास्क के है जरूरी। इस अवसर पर युवा हिमांशु तिवारी,सुमित राव, शैलेन्द्र द्विवेदी, पारस सिंह परिहार, नितिन पटेल एवं सभी उपस्थित रहे।