धर्म नगरी खैरा सेतगंगा सहित आसपास में अवैध शराब का कारोबार तेजी के साथ फलफुल रहे है*
22 अप्रैल 2021
धर्म नगरी खैरा सेतगंगा सहित आसपास में अवैध शराब का कारोबार तेजी के साथ फलफुल रहे है*
साइंस वाणी आवाज
सह स्टेट ब्युरो चीफ
सुनील कुमार रात्रे
दिनांक 23/04/2021
*मुगेली:-* धर्म नगरी खैरा सेतगंगा सहित आसपास के 20/25 गांवो में अवैध शराब का कारोबार जारी है।थाना फॉस्टरपुर के नाक के नीचे संचालित हो रही है।अवैध शराब की कारोबार।।।पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के सामने मे फल फूल रहा हैअवैध शराब का कारोबार। उल्लेखनीय है कि जहां की आबादी 5000 हजार से कम है वहाँ के लायसेंसी दुकान को नशा मुक्त की परिकल्पना के साथ बंद कर दिया गया है।उपरांत थाना क्षेत्र में बे रोक टोक अवैध शराब का कारोबार
संचालित की जा रही है।
एक तरफ देश - कोरोना महामारी संक्रमित के गिरफ्त में है जिसके तहत छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले में सम्पूर्णलॉक डाउन है, वहीं दूसरी ओर आलम यह है कि थाना फॉस्टरपुर क्षेत्र के लगभग20/25गांवो में अवैध शराब के कारोबार बेख़ौफ़ फल फूल रहा है।बच्चे, युवा वर्ग और महिलाएं भी इनके गिरफ्त में फंस चुकी है।धर्म नगरीखैरा सेतगंगा सहित आसपास के गांव जैसे-बीजात राई, सिपाही, लगरा, कोसम तरा, ठेल का-नवागांव, उदका नवागांव, दुल्लापुर, जल्ली, मारा डबरी, लालपुरसहित आसपास के20/25गांवो में बेख़ौफ़ अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से की जा रही है।ऐसा नहीं हैकि इन अवैध शराब का कारोबार की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है।पुलिस और आबकारी विभाग के सामने मेंअवैध शराब का संचालन जारी है।इस अवैध शराब का कारोबार के संदर्भ में थाना प्रभारी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी मुंगेली से पूछने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार में अंकुश है लेकिन इनकी बानगी खैरा सेतगंगा सहित आसपास के गांवों में साफ तौर पर देखी जा सकती है।नाम ना उजागर करने के सर्ट पर एक अवैध शराब का कारोबार करने वाले कोचिया ने बताया है कि इन अवैध शराब का कारोबार के लिए प्रति माह थाना प्रभारी एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को मोटी रकम चढ़ावा दी जाती है,यही कारण है कि इन अवैध कारोबारियों का हौसला बुलंद हैं।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के शिकायत पर प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब सेवन करने वाले केखिलाफ कार्यवाही कर अपने कर्तव्य का पालन कर लेते हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान गृह मंत्री एवं डी जी पी ने एक फरमान जारी किया था कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार की शिकायत मिली, वहाँ के पदस्त प्रभारी एवं जिले के एस पी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी, उपरांत थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ अवैध शराब कारोबार बदस्तूर जारी है।