-->
कलेक्टर ने माकड़ी के कोविड केयर सेंटर एवं गढ़कोंगा के कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण*

कलेक्टर ने माकड़ी के कोविड केयर सेंटर एवं गढ़कोंगा के कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण*

*कलेक्टर ने माकड़ी के कोविड केयर सेंटर एवं गढ़कोंगा के कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण*

*कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाएं बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

साइंस वाणी न्यूज से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
*कोण्डागांव 27 अप्रैल 2021/*आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा अपने माकड़ी दौरे के दौरान नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने सेंटर में व्यवस्थाओं का मुआयना किया एवं केयर सेंटर में उपस्थित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बात कर उन्हें कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के साथ संवेदनशीलता से काम करते हुए उन्हें व्यवस्थाओं को बढ़ाने एवं मरीजों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इस कोविड केयर सेंटर में 50 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 10 बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों के सहयोग से की गई है। इसके पश्चात उन्होंने माकड़ी के गढ़कोंगा में बनाए गए कंटेनमेंट जोन पहुंच वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम एवं कोविड-19 टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड माकड़ी अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में ग्राम पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर समाज प्रमुखों को भी टीकाकरण अभियान में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा भी वीडियो मैसेज जारी कर लोगों को टीकाकरण कराने का संदेश दिया गया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article