पूरे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में भाजपाइयों ने दिया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना
24 अप्रैल 2021
पूरे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में भाजपाइयों ने दिया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना
भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल के कार्यकर्ता शनिवार 24 अप्रैल को अपने अपने घरों के सामने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि जिले सहित शहर में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर आ गया है।
परंतु कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में प्रारम्भ से ही लापरवाह छत्तीसगढ़ सरकार अब भी व्यवस्था सुधारने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने,बिस्तर,ऑक्सीजन और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने एवं जीवन रक्षक दवाओं और रेमडेसिवीर इंजक्शन उपलब्ध करवाने एवं संक्रमण की दर को कम करने कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है। वही शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में लापरवाह व विफल प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जगाने का प्रयास किया है।
भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर धरने पर बैठे उन सभी को आभार ब्यक्त की । पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी भी अपने निवास पर धरना प्रदर्शन किया।
इस नारों के साथ हाथों में विरोध प्रदर्शन स्वरूप तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
1 भूपेश और बाबा के चक्कर मे
कोरोना पहुँच गया घर घर मे।
2 छ ग की जनता कर रही हाहाकार
इनको चिंता असम में कैसे बनाये सरकार।
3 हम सबने ठाना है कोरोना को हराना है सब मिलकर ये प्रण करें वैक्सीन हमे लगवाना है।
4 कराबो क्रिकेट बेचबो शराब
भले हो जाये कोरोना से हालत खराब।
5 खूब निभा रहे हो जिम्मेदारी।
इंजेक्शन की करके कालाबाजारी।
6 न है आक्सीजन न है बेड
असम में मस्त है भूपेश बघेल।
7 मुर्दो को न मिले श्मशान,जिंदा को न अस्पताल भूपेश जी कुछ शर्म करो ये है छत्तीसगढ़ का हाल।
8 जब उठानी है जिम्मेदारी
कहाँ गए वो 13 खिलाड़ी।
9 मरीजो को मिल रहा घटिया खाना
मजबूरी बन गई है भूखे रहना।
वही शहर में भाजपा नेता राम पंजवानी , नरेंद्र शर्मा , नरसिंह वर्मा , , पोषण वर्मा , महामंत्री सौरभ जैन , नीलिमा वर्मा , खुमान वर्मा , ईश्वर यदु , अमित अग्रवाल , दिनेश पंजवानी , देव अग्रवाल , मनोज निषाद , सतीश निषाद , सागर पंजवानी , चन्द्रकला वर्मा , सुधा चौबे , रवि सेन , नीरज लाहौटी , प्रियंक सोनी आदि सब ने अपने अपने घरों पर प्रदर्शन दिए।