-->
बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या ४६७ पायी गई,

बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या ४६७ पायी गई,

बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या ४६७ पायी गई, टीकाकरण के बावजूद नियंत्रण से बाहर हैं कोरोना-
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं। कोरोना संक्रमितो की वृद्धि लगातार हो रही हैं।जिससे में कोरोना पॉजिटिव ५ अप्रैल तक की स्थिति में ७३०२ लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या १२२८ पाई गई।जिसमें वर्तमान में कुल सक्रिय मरीज़ो की संख्या ४४२६९ रही हैं।कोरोना संक्रमित से कुल ३८ लोगों की मृत्यु हुई हैं।छत्तीसगढ़ में कुल ४००५३ लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ हैं।स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का अमला कोरोना से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ हैं और मरीज़ो की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए हॉस्पिटल खोलने की तैयारी की जा रही हैं।प्रदेश में संक्रमित मरीज़ो की संख्या रायपुर में १७०२,दुर्ग में ११६९,राजनांदगांव में ८९३,महासमुंद में ३३८ रही हैं।बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या ४६७ रही हैं।बिलासपुर में कोविड हॉस्पिटल में सक्रिय मरीज़ो का भर्ती होना जारी हैं।जिस कारण बिलासपुर जिला हॉस्पिटल में संचालित कुपोषित बच्चों के इलाज़ के लिए बनाया गया एनआरसी एक साल बाद एक महीने पहले शुरू किया गया था।जैसे ही जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हैं।उसको देखते हुए फ़िर से ऐनआरसी को बंद कर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को जारी रखा गया हैं।जिसमें वैक्सीन मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article