-->
सतनामी समाज के दिवंगतों को समाज के प्रबुद्ध जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।*

सतनामी समाज के दिवंगतों को समाज के प्रबुद्ध जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।*

*सतनामी समाज के दिवंगतों को समाज के प्रबुद्ध जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।* 
रायगढ़:- आज चारों तरफ़ कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। जहाँ देखो वहीं कोरोना से संक्रमित लोग तकलीफों में हैं। अभी का कहर किसी को सम्भलने का मौका नहीं दे रहा है। सभी वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में लेकर ग्रसित करते जा रहा है और कितनों को मौत के आघोष में सुलाते जा रहा है। यह एक अदृश्य, लेकिन खतरनाक बीमारी साबित हो रहा है।

   इसके चपेट में हमारे सतनामी समाज के भी बहुत से प्रबुद्ध जनों ने अपनी जान गंवाई है। जिनमें सारंगढ़ क्षेत्र के सतनामी विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री फिरतु कुर्रे जी, सतनामी विकास परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय श्री लोचन प्रसाद जांगड़े जी, हिर्री के सरपंच स्वर्गीय श्री घनाराम जोल्हे जी, गुडेली के जिला पंचायत रायगढ़ के सदस्य स्वर्गीय श्री विजय बसंत जी, रायगढ़ के जिला काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री खुशीराम मल्होत्रा जी, छर्रा के वर्तमान में छाल ए.सी.सी.एल. में सेवारत स्वर्गीय श्री शंकर लाल भास्कर जी, सारंगढ़ आजाद पेट्रोल पंप के मालिक के बेटेस्वर्गीय श्री देदेनकश आजाद जी, ग्वालिनडीह की स्वर्गीय कुमारी ओम मल्होत्रा जी, ग्वालिनडीह के ही स्वर्गीय श्री उदेश राम मनहर जी। 

   इन सभी के असमय काल के गाल में समा जाने से समाज को भारी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। ऊपर वाला इस विकट परिस्थिति में उनके घर वालों को इसे सहने की शक्ति प्रदान करे।

   इन सबको श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त करते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों जिनमें, श्रीमती जानकी अमृत काटजू (महापौर रायगढ़), श्री घनश्याम मनहर, श्री रामगोपाल भारती, श्री टी. पी. जांगड़े, श्री एच. आर. महिलाने, श्री शिवलाल अजगल्ले, श्री भानुलाल पंकज, श्री अमृत काटजू, श्री पूनाराम लहरे, श्रीमती मीरा धरम जोल्हे, श्री राजकुमार महर्षि, श्री बलराम बघेल, श्री बनवारी लाल डहरिया, श्री शैलेश मनहर, श्रीमती नन्दनी भास्कर, श्री अनिल कोशले, कुमारी बिनी संजय, श्री प्रवीण मल्होत्रा, श्री अजय बंजारे, श्री मनीराम सोनी। सभी ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दिवंगत आत्माओं को अर्पित की है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article