-->
आनंद अस्पताल को कोविड इलाज के लिए दी गई अनुमति निरस्त

आनंद अस्पताल को कोविड इलाज के लिए दी गई अनुमति निरस्त


*आनंद अस्पताल को कोविड इलाज के लिए दी गई अनुमति निरस्त*
बलौदाबाजार, 21 अप्रैल 2021/ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित आनंद अस्पताल को कोविड मरीज़ों के इलाज के लिए पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन अब कोविड के नए मरीज़ों की भरती कर इलाज नहीं कर पायेगा। लेकिन पूर्व में भर्ती किये गए मरीजों का डिस्चार्ज होते तक पूरा इलाज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार ने अस्पताल को दी गई अनुमति का निरस्तीकरण आदेश आज जारी किया है। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज में आईसीएमआर एवं राज्य शासन द्वारा कोविड मरीज़ों के उपचार संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिला अधिकारियों की टीम ने अस्पताल का कुछ दिनों पूर्व निरीक्षण कर उन पर जुर्माना भी लगाए थे। बड़ी संख्या में कोविड मरीज़ों के सामने आने पर आपातकालीन इलाज के लिए आनंद अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वाराअनुमति प्रदान की गई थी।
पटेल/51
-0-

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article