गुधेली मे जल्द प्रारंभ किया जाये कोविड सेंटर आशीष छाबड़ा*
27 अप्रैल 2021
*गुधेली मे जल्द प्रारंभ किया जाये कोविड सेंटर आशीष छाबड़ा*
रिपोर्ट -सुनील कुमार रात्रे
जिला कलेक्टोरेट मे बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने जिला कलेक्टर शिव अनंत तायल व जिले के आला अधिकारियों के साथ कोरोना कोविड 19 के समबन्ध मे विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा मे चल रहे वैव्क्सिनेशन, टेस्टिंग, तथा संक्रमितो के इलाज के संबंध में स्थिती की समीक्षा किया बैठक मे विधायक आशीष छाबड़ा ने पीजी कॉलेज बेमेतरा के साथ साथ *सिंघौरी बेमेतरा मे भी कोरोना जाच केंद्र बनाये जाने के निर्देश दिये* विधायक ने कहा कि एक ही जगह पर टेस्टिंग किये जाने से भीड जमा हो रही है लोगो को भीड से बचाने के लिए दूसरे जगह पर टेस्टिंग आवश्यक है *बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने गुधेली विकास खंड बेरला मे 05 ऑक्सिजन युक्त बेड का कोविड सेंटर प्रारंभ करने तथा गुधेली मे वैव्क्सिनेशन एवम कोरोना जाच केंद्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए* जिससे भिभौरी तहसील अंतर्गत ग्रामवासियों को संक्रमण के द्वौर मे राहत मिल सके साथ ही बेमेतरा विधायक आशीष छाबडा ने बेरला मे ऑक्सिजन बेड के विस्तार कार्य एवम देवरबीजा मे कोविड सेंटर प्रारंभ किये जाने के संबंध में जानकारी ली जिस्मे अधिकारियों ने विधायक आशीष छाबड़ा को बताया की बेरला मे ऑक्सिजन बेड विस्तार का कार्य पूर्ण होने को है देवरबीजा मे कोविड सेंटर प्रारंभ कर दिया गया है विधायक आशीष छाबड़ा ने इस दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध मे अधिकारियों से पूछताछ की जिस पर अधिकारियों ने ने बताया की वर्तमान में इंजेक्शन की कमी नही है थोडीबहुत जो कमी हो रही है उसे एक दो दिनो मे पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे जिले के मरीजो को इंजेक्शन के नाम पर कही भटकना नही पडेगा विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा लाकडाऊन मे कोरोना संक्रमण की स्थिति का समीक्षा किया गया जिस्मे अधिकारियों ने बताया कि स्थिती मे पहले से सुधार हो रहा है लेकिन अभी भी सभी लोगो को सतर्कता तथा कोरोना कोविड गाईड लाईन का पालन पूर्णतः करना होगा कभी हम कोरोना संक्रमण कि लडाई मे जीत हासिल कर सकेंगे