-->
*केशकाल: विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से क्षेत्र में विद्युत समस्या का हुआ निराकरण*

*केशकाल: विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से क्षेत्र में विद्युत समस्या का हुआ निराकरण*

*केशकाल: विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से क्षेत्र में विद्युत समस्या का हुआ निराकरण* 
केशकाल:- केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बडेराजपुर एंव केशकाल में लम्बे समय से चल रही विद्युत लो वोल्टेज की गंभीर समस्या को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए केशकाल विधायक संतराम नेताम विद्युत विभाग के उच्चधिकारियों को लो- वोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल निराकरण किये जाने हेतु आदेशित किया था। साथ ही विधायक छ.ग राज्य विद्युत मंडल के एम.डी.सी, एंव ए.सी तथा ई. से व्यक्तिगत निरंतर सम्पर्क में थे। जिसके परीणामस्वरुप आज 6 अप्रैल की शाम विद्युत समस्या का पूर्णतः निराकरण कर दिया गया है। 
आपको बता दें कि केशकाल व बड़ेराजपुर ब्लॉक के कृषक लगभग एक माह से लो- लोल्टेज रहने से कृशि कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके लिए बड़ेराजपुर ब्लॉक के किसानों ने 31 मार्च को विश्रामपुरी तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करवाने की मांग भी की थी। किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए केशकाल विद्यायक संतराम नेताम विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क में रह कर पत्राचार के माध्यम से जल्द से जल्द मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके बाद लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के द्वारा 1,32,000 वॉट को 33,000 वॉट में सीधे सप्लाई किया गया है। अब बडेराजपुर एंव केशकाल के कृषको को विद्युत समस्या का सामना नहीं करना पडेगा । विधायक संतराम नेताम के इस अथक प्रयास से उक्त विद्युत सप्लाई होने से क्षेत्र के कृषकों में हर्श व्याप्त है तथा केशकाल विधायक संतराम नेताम के प्रति कृषकों ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट🟣सरानंद मरकाम

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article