फरसगांव क्षेत्र के सरपंचों ने बीजापुर में हुए शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजली
07 अप्रैल 2021
फरसगांव क्षेत्र के सरपंचों ने बीजापुर में हुए शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजली
साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )
फरसगांव :- बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को फरसगांव ब्लाक के सरपंच संघ के सरपंचों ने आज 5 अप्रैल को जनपद पंचायत फरसगांव के परिसर में भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई ।
जहा भी लोगो ने उन्हें याद कर 2 मिंट का मौन धरण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि के दौरान जिला पंचायत सदस्य शिवलाल मंडावी, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सोनू राम नाईक, विधायक प्रतिनिधि बुधमन दीवान, सरपंच जयलाल नाग, फूलवती, अनीता मरकाम, रामकुमारी, सहा बाई मरकाम, देव सिंह गोटा, बुधनी बाई नेताम, सनबति मंडावी, अनीता नेताम, शैलेन्द्री नेताम, सुखराम कोर्राम, महेश कोर्राम, फुलसिंह नेताम, बालसिंह मरकाम, भीषंम नेताम, सुकालू नेताम, नवलु राम मरकाम, हीरावती वट्टी, मीना नेताम, रायसिंह वड्डे, सीमा देवी मंडावी, फुलमा मरापी एवं क्षेत्र के समस्त सरपंच गण मौजूद रहे ।
सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सोनुराम नाईक ने कहा कि आज पूरा देश शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर सम्मान दे रहे हैं। शहीदों के प्रति सभी के दिलों में सम्मान हिलोरे मारना चाहिए। शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए हर व्यक्ति को सोचना चाहिए । शहीदों की शहादत को हर देशवासि कभी नही भूला पाएंगे।
ऐसे वीर शहीदों को हमारा नमन है।