लैब तकनिसियन वा नर्स वा सफाईकर्मियों को मिले अतिरिक्त भत्ता - यतिन्र्द सलाम
22 अप्रैल 2021
लैब तकनिसियन वा नर्स वा सफाईकर्मियों को मिले अतिरिक्त भत्ता - यतिन्र्द सलाम
विजय कुमार लहरे
जिलाप्रभारी कोंडागांव
यतिन्र्द सलाम ने कहा की कोरोना काल मे दिन रात सेवा देने के बावजूद अधिकारी कर्मचारी की मार झेल रहे लैब तकनीशियन एवं नर्स स्टाॅफ ।जिले के लैब तकनीशियन एवं नर्स स्टॉफ की ड्यूटी दिन रात लगाई जा रही है,न तो उनको कोरोना भत्ता दिया जा रहा है न तो उनके स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी ली जा रही है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार उनके द्वारा कोरोना सैंपल लिया जा रहा है,जिसमे लगभग 40% लोग संक्रमित पाए जा रहे है,ऐसी स्तिथि में लैब तकनीशियन एवं स्टाॅफ नर्स खुद संक्रमित हो जाते है और शाम को अपने घर वालो के संपर्क में आते है।उनके घर वाले भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे है।गत 1 वर्ष से न तो उन्हें कोई छुट्टी मिली है न तो कोई भत्ता मिला है,न उनके रहने के इंतजाम किया गया है। दूसरे जिले की माने तो लगभग हर जिले में सभी लैब तकनीशियन एवं स्टाफ नर्स को कोरोना भत्ता दिया गया है,लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के गढ़ में बस सांत्वना के सिवाय और कुछ नही दिया जा रहा है।भत्ता तो छोड़ो इनके ऊपर अधिकारियों का इतना दबाव है कि अगर थोड़ी भी गलती इनसे हो जाये तो सीधे बर्खास्ती की बात कही जाती है या डराया जाता है।इस मुश्किल घड़ी में जो अपनी जान की परवाह किये बिना दिन रात सेवा दे रहे है जब घर वाले तक घर वालो से दुर हो चुके है तो ये नर्से अपनी जान की परवाह किये बैगैर उनकी सेवा कर रहे हैं उनके साथ विभाग एवं प्रशासन का व्यवहार घोर निंदनीय है।शासन को लैब तकनीशियन एवं स्टॉप नर्स वा सफाईकर्मियों को कोरोना भत्ता व स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दिया जाना चाहिये ताकि ये और सेवा भाव से अपनी सेवा दे सके।
प्रदेश अध्यक्ष जी वा जिला प्रशासन से निवेदन है कि जल्द इस पर विचार किया जावे