व्यापम द्वारा बीएड,डीएलएड परीक्षा के आयोजन का टाइम टेबल जारी किया-
05 अप्रैल 2021
व्यापम द्वारा बीएड,डीएलएड परीक्षा के आयोजन का टाइम टेबल जारी किया- व्यापम द्वारा पिछले साल कोरोना के प्रभाव के वजह से तमाम परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।इस साल बीएड, डीएलएड में बिना प्रवेश परीक्षा पास किये एड्मिसन नही होगा।इस लिए व्यापम द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया हैं।जिसके अंतर्गत समय सारणी जारी किया गया हैं।बीएड की परीक्षा ११ जुलाई को होगी।परीक्षा के लिए २० मई से आवेदन कर सकेंगे। वही १३ जून तक आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन को भर सकेंगे ।आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु १४ जून से १८ जून तक समय रहेगा। प्री डीएलएड के लिए २० मई से आवेदन भरे जाएंगे।१३ जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी।आवेदन सुधार के लिए१४ से १८ जून तक समय रखा गया हैं।प्री बीए बीएड,प्री बीएससी बीएड के लिए २५ जुलाई को परीक्षा होगी।२७ मई से २० जून तक आवेदन किया जा सकेगा।२१ से २५ जून तक आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए समय रहेगा।प्री बीए बीएड और प्री बीएससी बीएड का परीक्षा समय १०बजे से १२.१५बजे तक रहेगा।डीएलएड की परीक्षा समय २ बजे से ४.१५ बजे तक रहेगा।बीएड का परीक्षा का समय १०बजे से१२.१५ बजे तक रहेगा।
गौतम बोंदरे प्रेस रिपोर्टर