टिप्पर ने डाक्टर को ठोकर मारी मौके पर ही हुई दर्दनाक मृत्यु*
05 अप्रैल 2021
*टिप्पर ने डाक्टर को ठोकर मारी मौके पर ही हुई दर्दनाक मृत्यु*
केशकाल।केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग 30पर तूफानी गति से दौड़ती एक टिप्पर न सोमवार शाम कृषि सेवा केन्द्र सुरडोंगर के पास डाक्टर आशीष गुप्ता पिता रमेश गुप्ता को रौंद डाला जिससे डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी। सोमवार को शाम लगभग 5.50बजे डाक्टर अपनी बाईक पर सवार होकर अपने घर से निकलकर महज 100मीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाये थे कि कांकेर के तरफ से आ रही टिप्पर ने उनकी बाईक को पीछे से जबरर्दस्त ठोकर मारकर गिरा दिया और रौंदते हुए सामने खड़ी दो मुर्गी डिलीवरी वाहन माजदा को भी जबरर्दस्त ठोकर मार दिया।मुर्गी वाहन चालक सौभाग्य वश बाल बाल बच गया। उल्लेखनीय है कि डा.आशीष गुप्ता पिता रमेश गुप्ता जन्म तिथि 14 जुलाई 1982 जो केशकाल के अस्पताल 09 जुलाई 2010 से सेवा दे रहे थे, फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईरागांव में पदस्थ थे।स्वर्गीय डां.आशीष गुप्ता मूलतः कवर्धा (कबीरधाम) के निवासी थे और उनका एकमात्र नन्हा पुत्र है। डाक्टर गुप्ता अपनी सेवा भावना एवं व्यवहार कुशलता के चलते आम पब्लिक के बीच काफि लोकप्रिय रहे।जिसके कारंण युवा डाक्टर के दर्दनाक मृत्यु पर सभी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना एवं श्रद्धांजली अर्पित करने लगे।
रिपोर्ट🟣सरानंद मरकाम