बिलासपुर के लोगों को घर बैठे पहुंच जायेगी राशन,दवाई,डेयरी का सामान*
17 अप्रैल 2021
*बिलासपुर के लोगों को घर बैठे पहुंच जायेगी राशन,दवाई,डेयरी का सामान* - बिलासपुर में कोरोना संक्रमण के चलते जारी लाॅक डाउन में बिलासपुर के नागरिकों को ज़रूरी राशन,दवाईयां और डेयरी सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन के कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर इस हाईटेक सेवा की शुरुआत की गई है। जिसका उपयोग करके बिलासपुरवासी ज़रूरी सामान घर बैठें मंगवा सकते है। साॅफ्टवेयर कंपनी टेक्जा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सामान दुकान से आर्डर करने वालो के घर पहुंच जायेगा।इस सुविधा के शुरू हो जाने पर बिलासपुर के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी।
इस एप में जाकर www.fast india.app नाम के वेरीफाईड एप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद इस एप में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा ओटीपी परीक्षण के बाद अपने आवश्यकता की वस्तुएं आर्डर कर सकतें हैं। इस एप से सुबह 9 से 6 बजे तक आर्डर किया जा सकता है।
-गौतम बोंदरे ( प्रेस रिपोर्टर)