कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीयजनता पार्टी ने कॉंग्रेस पर निशाना साधा*
24 अप्रैल 2021
*कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीयजनता पार्टी ने कॉंग्रेस पर निशाना साधा*
*साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट*
केशकाल - भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई स्थिति पर कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण प्रतिदिन संक्रमितो की संख्या बढ़ती ही जा रही है और शासन की लापरवाही कुप्रबंधन के कारण मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है कांग्रेस सरकार की कोई कार्य योजना ही नहीं है, अतः ऐसी असफल निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर दिनांक 24 अप्रैल 2021 को दोपहर 2:00 से 5:00 तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजन किया गया था ,भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला पदाधिकारी corona कॉल को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने 3 घंटे का धरना दिये। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध के नारों की तख्ती भी लगाया गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से इस धरने के माध्यम से सरकार को जगाने एवं लोगों की जान बचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे है
इस अवसर पर केशकाल भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने उपस्थित होकर सरकार के खिलाप विरोध प्रदर्शन किया
जिला महामंत्री आकाश मेहता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार के मंत्री अपने अपने घरों में जा छुपे है वही उनके नुमाइंदे साठ गाठ कर रोटी तोड़ने के लगे हुए है प्रदेश भर में रेमडेशिविर की कालाबजारी चरम पर है साथ ही कोरोना संक्रमण में पूरी तरह सरकार फैल होते नज़र आया है जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से विरोध करता है
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि कोरोना काल मे कोविड 19 के नियम का पालन करते हुए आज भाजपा मंडल केशकाल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इसके साथ ही सरकार में ही केशकाल विधायक सन्त राम नेताम भी कोरोना काल मे अपने ब्लाक मुख्यालय छोड़ कहा जा बैठे है पता ही नही चल रहा प्रदेश के लोग कोरोना काल से जूझ रहे एसे में मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के मंत्री व उनके पार्टी के विधायक छिपते हुए नज़र आ रहे है *