-->
Breaking News छेड़छाड़ और आगजनी के आरोपियों को पसान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News छेड़छाड़ और आगजनी के आरोपियों को पसान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News छेड़छाड़ और आगजनी के आरोपियों को पसान पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा।साइंस वाणी न्यूज़ – विगत 24 अप्रैल को पसान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी की 23 अप्रैल को ग्राम अमलीकुण्डा से रामपुर अपने भाई के साथ आते समय बेंदरझुला घाट पर गोलू एवं अन्य अज्ञात आरोपीयों द्वारा रास्ता रोक कर छेडछाड किया गया तथा इसके भाई को पेंड में बांधकर उसके मोटरसायकल को आग लगा दिया गया ।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते धारा 354,354 ( ख ) 341,435,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही शुरू कर दी मामले में पसान थाना प्रभारी नविन देवांगन ने बताया की मामले में जाँच के दौरान घटना स्थल के पास स्थित पिन्टू ढाबा अमलीकुण्डा में कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा आस पास के लोगों को संदेह के आधार पर पुछताछ कर संदेहियों का पहचान कार्यवाही कराया गया । पहचान कार्यवाही में पीडिता द्वारा एक आरोपी की पहचान मो ० रेयाज पिता मो 0 रमजान उम्र 23 वर्ष सा ० चकरहमत थाना वैशाली जिला वैशाली बिहार हाल मुकाम पिन्टू ढाबा के पास अमलीकुण्डा की पहचान कर घटना में सामिल होना बताया गया । प्रकरण के अन्य आरोपी गोलू उर्फ राहुल गोस्वामी पिता त्रिलोचन गोस्वामी उम्र 27 वर्ष सा ० बिंझरा थाना कटघोरा जिला कोरबा हाल मुकाम पिन्टू ढाबा अमलीकुण्डा को गिरफ्तार किया गया प्रकरण में थाना प्रभारी नवीन देवांगन , सउनि माधव तिवारी , आरक्षक विरेन्द्र सिंह , मनोज कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

बाल कृष्ण राय सागर

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article