कटघोरा: हरकत में आई नगरपालिका.. CMO ने फल व्यवसायियों को दी समझाइस.. कल भीड़ लगाकर कर रहे थे सामानो की बिक्री.*
27 अप्रैल 2021
*कटघोरा: हरकत में आई नगरपालिका.. CMO ने फल व्यवसायियों को दी समझाइस.. कल भीड़ लगाकर कर रहे थे सामानो की बिक्री.*
*छग/कटघोरा:* प्रदेश के साथ जिले में कोरोना का भीषण फैलाव देखा जा रहा है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. प्रशासन सभी से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की मिन्नते कर रहा बावजूद कटघोरा के बस स्टैंड क्षेत्र में प्रवासी फल व्यवसायी प्रशासन के इस अपील को धता बताकर फलों की बिक्री कर रहे थे. उन्हें ना सोशल डिस्टेंस का ख्याल था और ना ही दूसरे नियमो का. इस लापरवाही के सम्बंध में समाचार पत्रों से जानकारी मिलने के बाद आज नगरपालिका के सीएमओ जेबी सिंह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और फल व्यवसायियों को कड़े शब्दों में समझाइस देते हुए कोविड नियमो के पालन के निर्देश दिए. नियमो की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.