कोरोना काल में पुलिस अधि0/कर्म0 की सुविधा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जशपुर पुलिस को मिली नई एम्बुलेंस सेवा’’
12 मई 2021
कोरोना काल में पुलिस अधि0/कर्म0 की सुविधा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जशपुर पुलिस को मिली नई एम्बुलेंस सेवा’’
दिनांक 12-05-2021
‘‘ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी तथा उनके परिजनों सहित आम जनता के उपयोग हेतु एम्बुलेंस सेवा रहेगी जारी ’’
------------------
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुविधा हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव के अभिनव पहल पर जिला पुलिस जशपुर को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा 01 नग नया टाटा विंगर एम्बुलेंस क्रमांक CG 03/8805 प्रदान की गई है जिसका शुभारंभ आज दिनांक 12-05-2021 को कलेक्टर परिसर जशपुर से किया गया।
कोरोना काल के दौरान जिले में एम्बुलेंस की आवश्यकता के मद्देनजर उक्त एम्बुलेंस सेवा का उपयोग जिला पुलिस जशपुर के अधिकारी/कर्मचारी तथा उनके परिजनों के लिए किया जावेगा साथ ही आम जनता को लाभान्वित करने के लिए एम्बुलेंस सेवा जारी रहेगी।
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से वर्तमान में एम्बुलेंस का संचालन कोविड केयर सेंटर जशपुर से आइसोलेशन सेंटर लाईवलीहुड काॅलेज डोड़काचौरा जशपुर के मध्य किया जा रहा है।
एम्बुलेंस सेवा शुभारंभ अवसर पर श्री महादेव कावरे (भा.प्र.से.) कलेक्टर जशपुर, श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर तथा डाॅ0 पी.एस. सुथार सीएमएचओ जशपुर सहित अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।