-->
*💥💥प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा का परिवहन करते 02 व्यक्ति गिरफ्तार।💥

*💥💥प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा का परिवहन करते 02 व्यक्ति गिरफ्तार।💥

*💥💥प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा का परिवहन करते 02 व्यक्ति गिरफ्तार।💥💥* 
*बसना एवं सरायपाली क्षेत्र में खपाने का था प्लान।*

*थाना बसना व साइबर सेल के कार्यवाही*

 *09 बोरी तम्बाखु निर्मित गुटखा कीमती 45,000 रूपयें जप्त।*
 
           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिलें में अवैध नशीली पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने व उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिनके तहत् थाना/चैकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधिओं पर निगाह रखी जा रही है। दिनांक 07.05.2021 को मुखबीर से सूचना मिली की एक मारूती अल्टो 800 कार में जर्दायुक्त गुटखा कर परिवहन कर बसना, सरायपाली क्षेत्रों बिक्री करने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुये बसना एवं सरायपाली के संभावित मार्गो पर नाकबंदी कर वाहन की इंतजार कर रही थी। तभी कन्या शाला स्कूल के पास एक मारूती अल्टो 800 कार को देखा गया, जिसें रोका गया। वाहन में प्रताप साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 21 वर्ष सा. गेर्रा चैकी बलौदा थाना सरायपाली एवं विवेक अग्रवाल पिता नवल अग्रवाल उम्र 28 वर्ष सा. वार्ड नं. 06 सरायपाली बैठे हुये थे। जिन्हें उतार कर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 06 बोरी में भरा हुआ राजश्री गुटखा एवं 03 बोरी में जर्दा युक्त गुटखा मिला। गुटखा रखने के संबंध में पूछताछ कर परिवहन का वैधानिक दस्तावेज एवं गुटखा निर्माण का लायसेंस दिखाने को कहा गया। जिनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया, दस्तावेज नही होने पर 06 बोरी राजश्री गुटखा एवं 03 बोरी जर्दा युक्त गुटखा कीमती 45,000 रूपयें को जप्त कर प्रताप साहू सा. गेर्रा चैकी बलौदा थाना सरायपाली एवं विवेक अग्रवाल सा0 वार्ड नं. 06 सरायपाली के विरूद्ध थाना बसना में धारा 273 भादवि, एवं सिगरेट एवं अन्य उत्पाद अधि0 2003 की धारा 20(2) के तहत् कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना एल0आर0 ठाकुर एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रआर लक्ष्ण साहू आर ललित यादव, त्रिनाथ प्रधान,हेमंत नायक, युगल पटेल,योगेंद्र दुबे एवं स्टाॅफ द्वारा की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article