-->
नारायणपुर पुलिस को 03 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

नारायणपुर पुलिस को 03 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

       जिला- नारायणपुर
        दिनांक-03.05.2021
नारायणपुर पुलिस को 03 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक 02.05.2021 को कैम्प कन्हारगांव से डीआरजी की पुलिस पार्टी टेमरूगांव की ओर निकली थी। पुलिस पार्टी द्वारा टेमरूगांव में दबिश देकर नक्सली आरोपी 1- मन्दर उर्फ मन्धर कोर्राम पिता जगनू राम कोर्राम उम्र 48 वर्ष जाति गोण्ड निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई (टेमरूगांव जनताना सरकार सदस्य, कृषि विभाग अध्यक्ष) 2- मनबोध कोर्राम पिता सोनारू कोर्राम उम्र 36 वर्ष जाति गोण्ड निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई (टेमरूगांव मिलिशिया सदस्य) 3- मानू राम सलाम पिता गड़वा राम सलाम उम्र 34 वर्ष जाति गोण्ड निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई (टेमरूगांव मिलिशिया सदस्य) को पकड़ा गया, जो थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, उक्त घटना में शामिल होना पाये जाने पर दिनांक 02.05.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
-0-

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article