अंबेडकर नगर शमसान घाट के पास नाला किनारे मैदान में जुआ खेलते 11 जुआड़ीपकड़े गये
17 मई 2021
अंबेडकर नगर शमसान घाट के पास नाला किनारे मैदान में जुआ खेलते 11 जुआड़ी
पकड़े गये
> जुआड़ियों से 42000 रूपये एंव 52 पत्ती एंव प्लास्टिक का बोरी जप्त
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रमण को देखते हुये प्रभावी रोकथाम
हेतु कोरबा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। पुलिस और प्रशासन टीम के द्वारा लगातार
लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के संबंध में गली मोहल्ले में भी पहुंचकर लोगों को
समझाईश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के द्वारा जिले में वर्तमान
में चल रहे लॉकडाउन पर अवैध जुआ सट्टा पर शिकंजा कसने हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर एंव नगर पुलिस
अधीक्षक दरी खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बांकीमोंगरा रामेन्द्र
सिंह द्वारा दिनांक 17.05.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर अंबेडकर नगर शमसान
घाट के पास नाला किनारे मैदान में कुछ जुआरी लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती
(तास पत्ती) खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर सूचना के अनुसार घेरा बंदी
किया गया, मौके पर (अंबेडकर नगर शमसान घाट के पास नाला किनारे मैदान) में दबिश
देने पर कुछ जुआड़ियान मौके से पुलिस को देखकर भाग गये। मौके पर 11 जुआड़ियान को
पकड़ा गया। जुआरियों से कुल 42000रूपये (बियालीस हजार रूपये) नगद एंव 52 पत्ती तास
एंव प्लास्टिक बोरी बरामद किया गया। इनके विरूद्ध थाना बांकीमोंगरा 13 जुआ एक्ट कायम
कर कार्यवाही की गई। जुआरियों के नाम निम्नानुसार है:-01. पुनीराम बंजारे, 02. राम
खिलावन बंजारे, 03. रेशम दास, 04. अजय कुमार, 05. उत्तम दास, 06. संदीप साहू, 07.
शिवकुमार, 08. बजरंग श्रीवास, 09. तिलेश तिर्की, 10. भोले साहू, एंव 11. मिथलेश कुमार
सभी निवासी बांकीमोंगरा, थाना-बांकीमोंगरा, जिला-कोरबा (छ0ग0) है। उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह, स.उ.नि. कृष्णपाल सिंह कवंर, आरक्षक- रोहित राठौर, रविन्द्र
भारद्वाज, राजकुमार पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल, राजकुमार विंध्यराज, सतीष कुमार मरकाम, कुमार
टंडन, भोलाशरण यादव एंव महिला आरक्षक मीना कैवर्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
साईंस वाणी न्यूज़ कोरबा
बालकृष्ण रायसागर