-->
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी परीक्षा की गाइड लाइन जारी की गई और परीक्षार्थी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया-*

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी परीक्षा की गाइड लाइन जारी की गई और परीक्षार्थी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया-*

*माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी परीक्षा की गाइड लाइन जारी की गई और परीक्षार्थी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया-*
 छत्तीसगढ़ में 12 वी के छात्र/छात्रओं को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।परीक्षार्थी घर बैठे ही ही परीक्षा देंगे । माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही. के.गोयल के अनुसार परीक्षार्थीयो को 1 जून से 5 जून तक उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी ।उत्तर पुस्तिका प्राप्त  करने के बाद उत्तर लिखकर 5 दिन के समय-सीमा के अंदर ही निर्धारित केंद्र में जमा करना है।मसलन  अगर किसी परीक्षार्थी ने 1 जून को उत्तर पुस्तिका लिया,तो 6 जून को उत्तर पुस्तिका को जमा करना होगा।निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नही करने पर छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका मे स्वयं के द्वारा लिखेगा।उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी तथा रोल नं. ,विषय,विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक को अंकित करना अनिवार्य है।उत्तर पुस्तिकाएं जमा करते समय छात्र को उपस्थित पत्रक में हस्ताक्षर करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित केंद्र में जमा करना होगा। डाक या पोस्ट से भेजे जाने पर उत्तर पुस्तिकाएं स्वीकार नही किये जायेंगे परीक्षा केंद्र में जाते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं औए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।
●गौतम बोन्दरे(प्रेस रिपोर्टर,साइंस वाणी बिलासपुर  )

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article