कोरबा, पत्रकार फ्रंट लाईन वर्कर करीब 200 पत्रकारों और उनके परिजनों का हुआ कोविड टीकाकरण प्रेस क्लब में लगा टीकाकरण शिविर 18+44 आयु वर्ग के लोगों को लगी वैक्सीन
17 मई 2021
कोरबा, पत्रकार फ्रंट लाईन वर्कर करीब 200 पत्रकारों और उनके परिजनों का हुआ कोविड टीकाकरण प्रेस क्लब में लगा टीकाकरण शिविर 18+44 आयु वर्ग के लोगों को लगी वैक्सीन
प्रेस क्लब में 18 प्लस का हुआ टीकाकरण
कोरबा। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे के मार्गदर्शन व कोरबा प्रेस क्लब के सहयोग से 18 प्लस के लोगों का टीकाकरण प्रेस क्लब तिलक भवन में कराया गया। कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए उत्साहपूर्वक लोगों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ यहां पहुंचकर कोरोना संक्रमण से रक्षा के लिए टीका लगवाया।
सोमवार को आयोजित टीकाकरण शिविर में करीब 200 लोगों ने टीका लगवाया जिसमें प्रेस क्लब के सदस्य, उनके परिजन व मीडिया कर्मी सहित अन्य लोग लाभान्वित हुए। शिविर के लिए आभार भी जताया। इस शिविर को सफल बनाने में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कर्मियों प्रमुख रूप से शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी अशोक सिंह, श्रीमती जागेश्वरी नायक, श्रीमती पुष्पा मिरी ने सहयोग दिया। आज के शिविर में उप संचालक जनसंपर्क अधिकारी बी नागेश, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य पद्माकर शिंदे ने पहुंचकर अवलोकन किया व मार्गदर्शन दिया।
----------
साइंस वाणी न्यूज़
कोरबा जिला ब्यूरो
बालकृष्ण राय सागर