चर्च में चोरी करने वाले आरोपियो को रामपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे मे किया गया गिरफ्तार पकडे गये दोनो आरोपी है क्षेत्र के शातिर चोर
10 मई 2021
चर्च में चोरी करने वाले आरोपियो को रामपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे मे किया गया गिरफ्तार पकडे गये दोनो आरोपी है क्षेत्र के शातिर चोर
मुख्य आरोपी विशाल पावले पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में रहा से शामिल नाम आरोपियान :- 01. विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 20 साल साकिन इण्डस्ट्रीयल एरिया शंकर नगर चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा छ.ग.
02. विजय गिरी पिता गणेश गिरी गोस्वामी उम्र 24 साल साकिन इण्डस्ट्रीयल
एरिया शंकर नगर चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा
विवरण :- प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.05.2021 को कोसाबाडी स्थित
सेन्ट कैथोलिक चर्च कमिटी के सचिव संजय बेक पिता रूपन बेक उम्र 47 साल साकिन खरमोरा
चौकी रामपुर चौकी उपस्थित आकर दिनांक 08.05.2021 09.05.2021 की दरमियानी रात में
अज्ञात चोरो द्वारा चर्च मे प्रवेश कर दान पेटी मे रखे लगभग 7000 रूपये को चोरी कर ले जाने के
संबंध में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध
कमांक 384/21 धारा 457, 380 भादवि कायम किया गया और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा
कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू को हालात से अवगत
कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं
चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठीत करते हुए जल्द से
जल्द आरोपियो की पता साजी हेतु निर्देश दिये गये। पूर्व मे पुलिस अधीक्षक कोरबा
अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत क्षेत्र मे लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के
फुटेज खंगालने पर तथा स्थानीय मुखबीरो से पतासाजी करने पर 01, विशाल पावले पिता संजय
पावले उम्र 20 साल तथा 02. विजय गिरी पिता गणेश गिरी गोस्वामी उम्र 24 साल द्वारा घटना
कारित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर उक्त दोनो संदेहियो को हिरासत मे
लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे उक्त दोनो आरोपियो के कब्जे से घटना
मे प्रयुक्त आलाजरब और चोरी गये मशरूका में से कुल नगदी रकम 4700 रूपये तथा प्रार्थी के
आधार कार्ड को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के
आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण के त्वरित निराकरण मे उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर,
सउनि परमेश्वर राठौर, प्रआर 268 बलदेव सिंह, आर. गुनाराम सिन्हा, आर. सुशील यादव, आर.
प्रदीप राठौर, आर. प्रशांत सिंह, आर, रवि चौबे, आर. डेमन ओगरे, आर. प्रशांत बंजारे की महत्वपूर्ण
भूमिका रही।
साइंस वाणी न्यूज़ कोरबा