26 दिनों के बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या तीन लाख से कम हुई
17 मई 2021
26 दिनों के बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या तीन लाख से कम हुई
पिछले 24 घंटे में 15.73 लाख से ज्यादा जांच के साथ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 18.17 प्रतिशत हुआ
प्रविष्टि तिथि: 17 MAY 2021 12:08PM by PIB Delhi
एक सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले अब 26 दिनों के बाद तीन लाख से कम हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए।