छत्तीसगढ़ में कोरोना के प्रभाव में कमी ,मरीज़ो की संख्या 2829 रही वही 56 लोगों की हुई मौत*
*छत्तीसगढ़ में कोरोना के प्रभाव में कमी ,मरीज़ो की संख्या 2829 रही वही 56 लोगों की हुई मौत*
छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव कम होते जा रहा है।जिसके कारण अधिकांश जिलों में लॉक डाउन हटा दिया गया है। प्रदेश में बुधवार को प्राप्त मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 2829 नए मरीज़ो की पहचान हुई है।जो तीन हजार से भी कम है।इस दिन प्रदेश मे 5097 मरीज स्वस्थ हुए है।प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज 53480 रह गई है।इस दिन 60171 टेस्ट किये गए हैं।वही कोरोना से संक्रमित 56 लोगो की मौत भी हो गई है।संक्रमित मरीजो की जिलेवार संख्या दुर्ग में 62,बालोद में 92,रायपुर में 102, धमतरी में 101, बलौदाबाजार में 137,महासमुंद में 101,बिलासपुर में 85, रायगढ़ में 216,कोरबा में 106,जांजगीर चांपा में 178,मुंगेली में 128,सरगुजा में 240,कोरिया में 210,सूरजपुर में 202,बलरामपुर में 201,जशपुर में 162,बस्तर में 86 रही है।वही मौते महासमुंद में 8, बिलासपुर में 8,रायपुर में 3 ,धमतरी में 4 ,रायगढ़ में 11लोगों की हुई है।
◆गौतम बोन्दरे(प्रेस रिपोर्टर, साइंस वाणी बिलासपुर )