लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड ईसानगर में 284 निगरानी समितियों द्वारा कोरोना सर्वे में दिया जा रहा अपना महत्वपूर्ण योगदान
20 मई 2021
लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड ईसानगर में 284 निगरानी समितियों द्वारा कोरोना सर्वे में दिया जा रहा अपना महत्वपूर्ण योगदान
इस समय कोविड 19 से निपटने के लिए गांव 2 स्तर पर गठित निगरानी समितियां अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान अपने 2 स्तर पर भरपूर दे रही है। शासन की विशेष पहल पर इस वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए गांव स्तर पर इसके सदस्यों द्वारा घर 2 सर्वे के साथ स्वास्थ्य संबंधी जांचे,लक्षणों के आधार पर कोविड 19 का वर्गीकरण ,कोविड 19 की जांचे ओर कोविड 19 की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण के साथ 2 मेडिसिन दबा किट का वितरण भी किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया/ईसानगर के अधीक्षक डॉ0 बी 0के0 स्नेही ने बताया कि हमारे ब्लॉक ईसानगर में 284 निगरानी समितियों का गठन हो चुका है ।हमारे स्वास्थ्य विभाग की 238 आशा और महिला बाल विकास की 266 आँगनबाडिया भी इसकी सदस्य है। साथ ही गांव स्तर पर चौकीदार ,सफाई कर्मी,ग्राम रोजगार सेवक ,शिक्षा मित्र आदि भी इसके सदस्य है। इन समतियो की सक्रीय होने से काफी हद तक कोविड 19 के प्रसार में कमी आई है।केसों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।विकास खण्ड स्तर से साफ- सफाई, नालियों की सफाई , फॉगिंग ,सेनेटीयजशन आदि का भी कार्य किया जा रहा है।विकास खंड स्तर पर विकास खण्ड अधिकारी ए 0के 0सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है। जिसमे सभी ए डी ओ पंचायत को भी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है जो उनका निर्वहन बड़ी शिद्दत से कर रहे है।डॉ0 स्नेही ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी निगरानी समितियों को मेडिसिन किट उपलव्ध कराई जा रही है। जिसका वितरण क्षेत्र में गांव स्तर पर सभी कोविड 19 मरीजो ओर लक्षण युक्त व्यक्तियों और क्लोज कॉन्टेक्ट को ये किट आशाओ के द्वारा दी जा रही है।पूरे ब्लॉक को 4 सेक्टर में बांटकर 4 आर 0आर0 टी0 टीमो के द्वारा भी कोविड मरीज जो होम आइसोलेशन में है उनकी भी विशेष निगरानी की जा रही हैं ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में कोविड 19 का कण्ट्रोल रूम भी बनाया गया है ।जहाँ पर अर्श काउंसेलर आराधना श्रीवास्तव ओर शिबम वर्मा द्वारा मरीजों को कॉन्टेक्ट कर आवश्यक स्वास्थ्य और कोविड 19 कि सलाह दी जा रही है। गांव 2 स्तर पर अब कोविड 19 जांच कराई जा रही है।बीपीएमयू यूनिट के समस्त कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रिपोर्टिंग भी की जा रही हैं।कोविड 19 के टीका करण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।क्योंकि कोविड से निपटने के लिए यही एक हथियार हमारे पास है।महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोविड 19 के रहते ये लोग भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाये बस काय के आदेशों के तहत इस समय ओपीडी सेवाएं बन्द है लेकिन इमेरजेंसी सेवाएं ओर जच्चा बच्चा ,प्रसव सेवाएं, ओर टीकाकरण सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है।सभी को आवश्यक स्वास्थय सेवाएं भी दी जा रही है।
साईन्स वाणी न्यूज
रिपोर्ट संदीप राजपूत
जिला ईसानगर खीरी|