-->
जनसंवाद के माध्यम से 91 अधिकारियों ने 273 ग्रामों में जनसामान्य को वैक्सीन लगवाने हेतु किया प्रेरित

जनसंवाद के माध्यम से 91 अधिकारियों ने 273 ग्रामों में जनसामान्य को वैक्सीन लगवाने हेतु किया प्रेरित

जनसंवाद के माध्यम से 91 अधिकारियों ने 273 ग्रामों में जनसामान्य को वैक्सीन लगवाने हेतु किया प्रेरित

डीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने जनसंवाद कर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों से की गई अपील
------------------------
प्रखर कुदेशिया
ब्यूरो चीफ,मैनपुरी
-----------------------
वैक्सीनेशन हेतु जनपद में 19 मई से 21 मई तक चलाया गया विशेष जन जागरूकता टीकाकरण अभियान
एटा - जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण तथा जन सामान्य को कोविड टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने को लेकर व्याप्त भ्रान्तियों, भ्रमों को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय “जन जागरूकता टीकाकरण अभियान“ चलाया गया। यह अभियान जनपद में 19 मई से 21 मई तक 3 दिन तक चलाया गया। जनपद के 91 अधिकारियों द्वारा 273 ग्रामों में जनसंवाद के माध्यम से जनता की भ्रांतियों को दूर किया गया, साथ ही लोगों से अधिक से अधिक वेक्सीन लगवाने की अपील की गई।
डीएम डा0 विभा चहल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से जनसंवाद किया गया। डीएम ने शुक्रवार को अपने आवंटित तीन ग्रामों में से मारहरा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पिदौरा में प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक करके जनसंवाद किया। प्रधान एवं पूर्व प्रधान द्वारा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से गांव में भ्रमण कर यह संदेश दें, कि बच्चों को आगामी भविष्य में कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, उनकी मदद लेकर गांव में भ्रमण करें। कोरोना से बचाव हेतु शासन के निर्देश पर कोवैक्सीन, कोविशील्ड दो प्रकार की वैक्सीन जनपद में 45 वर्ष से अधिक उम्रम के लोगां को लगाई जा रही है, यह वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है, जो पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। वैक्सीन लगवाने के बाद मृत्युदर काफी कम होती है। 
जनजागरूक टीकाकरण अभियान के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने सकीट ब्लाक के ग्राम रेवाड़ी, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह ने सकीट ब्लाक के ग्राम करीमपुर, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अपर उप जिला अधिकारी, समस्त तहसीलदार, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि द्वारा अपने-अपने आवंटित ग्राम में खुली बैठक की गई। तो वहीं जनसंवाद के माध्यम से कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, भारी संख्या में ग्रामीणजनों मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article