-->
तौकाते तूफ़ान का शिकार हुए Barge P-305 जहाज का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 62 शव बरामद, 24 लापता*

तौकाते तूफ़ान का शिकार हुए Barge P-305 जहाज का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 62 शव बरामद, 24 लापता*

*तौकाते तूफ़ान का शिकार हुए Barge P-305 जहाज का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 62 शव बरामद, 24 लापता*
रिपोर्टर -सुरेश चंद विश्वकर्मा रीवा
तूफान तौकते की चपेट में आए जहाज बार्ज पी-305 में सवार 50 से अधिक लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. अरब सागर में खोज और बचाव अभियान चल रहा है. इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है.

नए अपडेट के मुताबिक, साइक्लोन के वक्त 5 तैरते जहाजों में कुल 714 कर्मी प्रभावित हुए. 3 जहाजों के सभी 440 चालक दल (सागर भूषण, Gal कंस्ट्रक्टर और SS-3) सुरक्षित लौटे. जिन 2 डूबे हुए जहाजों (पी-305 और वरप्रदा) में चालक दल की संख्या 274 थी, उनमें से अब तक वरप्रदा से 188 लोगों को बचाया गया है. नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार कुल 62 शव बरामद किये गए हैं. जबकि 24 लोग अब भी लापता हैं. 

बृज पी305 हादसे को लेकर केंद्र सरकार ने जांच का आदेश दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने तौकते की वजह से ओएनजीसी के जहाजों के फंसे होने की घटनाओं को लेकर एक उच्च-स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है. फिलहाल भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाज व हेलिकॉप्टर के साथ-साथ ओएनजीसी के पोत लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article