-->
केंद्र कोविड प्रबंधन के लिये वैश्विक सहायता का समुचित आबंटन तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर रहा हैभारत का आमूल टीकाकरण

केंद्र कोविड प्रबंधन के लिये वैश्विक सहायता का समुचित आबंटन तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर रहा हैभारत का आमूल टीकाकरण

केंद्र कोविड प्रबंधन के लिये वैश्विक सहायता का समुचित आबंटन तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर रहा है

भारत का आमूल टीकाकरण कवरेज 17.72 करोड़ के पार

अब तक 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 34.8 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण
प्रविष्टि तिथि: 13 MAY 2021 11:53AM by PIB Delhi
केंद्र सरकार तीसरे स्तर की मेडिकल सुविधा को मजबूत बनाने के लिये वैश्विक सहायता का समुचित आबंटन तेजी से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर रही है, ताकि कोविड प्रबंधन को बल मिले। अब तक वायु और सड़क के जरिये कुल 9,284 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 7,033 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनरेशन संयंत्र, 5,933 वेंटीलेटर/बाई पीएपी और 3.44 लाख से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खेप राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना की है।
दूसरी तरफ, अब तक देशभर में तीसरे चरण के टीकाकरण के दौरान लगने वाली वैक्सीन की खुराक 17.72 करोड़ के पार पहुंच गई है।
आज सात बजे सुबह तक मिलने वाली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 25,70,537 सत्रों में कुल 17,72,14,256 वैक्सीन की खुराक दी गई है। इनमें 96,00,420 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्हें पहली खुराक और 65,70,062 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा 1,42,34,793 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 80,30,007 ने दूसरी खुराक ली।इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 34,80,618 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 45-60 वर्ष आयुवर्ग के 5,62,43,308 ने पहली और 81,58,535 ने दुसरी खूराक ली। साठ साल से अधिक आयु के 5,40,99,241 ने पहली और1,67,97,272 ने दूसरी खुराक ली।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article