कोविड नियमों को तोड़ते हुए तोरवा बिजली ऑफिस में बिल भुगतान के लिए लगी भीड़*
*कोविड नियमों को तोड़ते हुए तोरवा बिजली ऑफिस में बिल भुगतान के लिए लगी भीड़*
बिलासपुर के तोरवा में ये नज़ारा देखने मिला है।बिजली ऑफिस पुराना पॉवर हाउस तोरवा में लगी ATP मशीन के बाहर लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगा कि लोगो को इस महामारी के दौर में अपने जीवन पर कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव की कोई भी चिंता नहीं है।बस लोग जल्दी से जल्दी अपना बिल जमा करना चाहते थे। यहां पर लोगो को स्वयं के लिए बरती जाने वाली सावधनी और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए नहीं दिख रहे थे।बिजली ऑफिस तोरवा में लोगों की भीड़ किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंस का पालन करते नहीं दिखी जबकि मास्क लगा रखा था।लोगो की इस तरह की लापरवाही से कोरोना नियंत्रण होना मुश्किल हो सकता है।प्रशासन ने विधिवत रूप से कोविड से बचने के लिए बनाए गए नियमों के साथ ही लॉक डाउन को हटाया है। प्रदेश में दूसरी लहर समाप्त होने की कगार में है।अभी भी पूर्णतः रूप से दूसरी लहर समाप्त नहीं हुई है।विडम्बना यह है कि लोग इस महामारी के भयानक रूप से अवगत होते हुए भी असावधानी और लापरवाही कर रहे हैं। खुद के जीवन को जोखिम डालने के साथ ही अपने परिवार को भी जोखिम में डाल रहे हैं। प्रदेश में अभी भी मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आईं है।लोगो को इस महामारी के दौर में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए कि जो प्रशाशन द्वारा बनाए गए नियमों के विरुद्ध हो।प्रशासन को ऐसे जगहों में जहां भीड़ होने की संभावना रहती है।उन जगहों और संस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए।इस महामारी के दौर में हर व्यक्ति प्रशासन के बताए गए नियमों का पालन करें। स्वस्थ रहे और सजग रहे। कोविड नियमों का पालन कर इस महामारी में मुक्ति के लिए अपना योगदान देवे।
•गौतम बोंदरे(प्रेस रिपोर्टर,बिलासपुर )