पान,सलून,ठेले,खोमचे वालो ने गोमती साय से लॉकडाउन अवधि में राहत की मांग की और सौंपा ज्ञापन..सांसद ने कहा जल्द ही जनता को मिलेगी राहत..
पान,सलून,ठेले,खोमचे वालो ने गोमती साय से लॉकडाउन अवधि में राहत की मांग की और सौंपा ज्ञापन..सांसद ने कहा जल्द ही जनता को मिलेगी राहत..
Ripoter Avinash Rajput jaspur
पत्थलगांव - कोरोना महामारी के मद्देनजर पत्थलगांव में आज रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय को पान,सैलून,ठेलें,फुटकर व्यपारियो को राहत दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा
एवं गरीब वर्ग के व्यापारियों ने लगभग 45 दिनों से ठप होने पर व्यापार को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या की स्थिति आ चुकी है। गरीब ठेले, सैलून,पान वालों और फूटकर व्यपारियो ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की हैं और सांसद से परेशानियों को अवगत कराया..
सांसद गोमती साय ने गरीब ठेले ,खोमचे वालों को राहत दिलाने एवं उन्हें निजात दिलाने के लिए भरोसा दिया है। राहत की आस लगाए बैठे ठेलें ,सैलून वाले राहत के लिए सांसद गोमती साय से भारी उम्मीदें लगाए हुए हैं ।
अब यह देखना है कि सांसद द्वारा निरंतर किये जा रहे प्रयास इन गरीब ठेले फुटकर व्यपारियो एवं सैलून वालों को इस कोरोना महामारी के गाइडलाईन का पालन करते हुए परेशानियों से छूट की राहत कब तक मिलेगी..
