आवारा कलम से*अभिव्यक्ति - आशीष पाण्डेय
09 मई 2021
*आवारा कलम से*
अभिव्यक्ति - आशीष पाण्डेय
मध्यप्रदेश में
52 जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
293 नगर परिषद अध्यक्ष हैं।
22812 ग्राम पंचायत सरपंच हैं।
313 जनपद पंचायत सदस्य हैं।
230 विधानसभा सदस्य
विधायक हैं।
29 लोकसभा सदस्य सांसद हैं।
11 राज्यसभा सदस्य सांसद हैं।
16 नगर निगम महापौर हैं।
99 नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
कुल मिलाकर 25355 चुनें हुए नेता हैं।
अगर एक नेता भी 10 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करें तो प्रदेश में कुल 253550 ऑक्सीजन बेड हो जाऐंगे,जबकि अभी एमपी में 88000 एक्टिव केस है
*राजनैतिक दलों से*
*एक निवेदन*
जैसे कि मतदान के दिन बूथ के बाहर हर दल का नेता टेंट लगाता है, वैसे ही अस्पताल के बाहर सभी दलों के लोगों को टेंट लगाने चाहिए। अपने दल के नेता का फोटो और चुनाव चिह्न भी लगायें। जितना हो सके वहां भर्ती मरीजों के परिजनों की पेयजल, जूस, चाय-दूध, भोजन व अन्य मदद करते हुए राजनैतिक धर्म निभाएं, और जनता और समाज का दिल जीतें..... केवल शासन, प्रशासन के भरोसे न रहें और अपने आपको केवल चुनाव तक ही जागरूक न रखें !
('जनता के सेवक' हैं न !)