मल्हार नगर अध्यक्ष ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
11 मई 2021
मल्हार नगर अध्यक्ष ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
*साइंस वाणी न्यूज से*
मल्हार में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है. इस समय आम लोगों को टीका लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैर्वत ने भी कोरोना का टीका लगवाया.
मल्हार नगर अध्यक्ष अनिल कैर्वत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपने परिवार के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई.अध्यक्ष ने लोगों को बिना संकोच के कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक भी किया.
मंगलवार को अध्यक्ष मल्हार स्थित अस्पताल पहुंचे. यहां लगाए जाने वाले कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी ली. इसके बाद खुद भी टीका लगवाया. टीकाकरण सेंटर से बाहर आने पर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के प्रयासों से वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी गई. सरकार के सही समय पर लिए गए सही निर्णय ने लाखों लोगों की जिंदगी को बचा लिया है. ऊन्होने ने कहा कि इस समय देश में कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है. आम जनता भी कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं. मौजूद लोगों को टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया और कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा, बताया कि टीकाकरण का यह दूसरा चरण है. इस चरण में आमजनों को टीका लगाया जा रहा है., उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के कोई दुष्परिणाम नहीं है।लोगों से अपिल किया कि सभी आकर टीकाकरण कराएं।