कोरोना की दो डोज लगने के चलते मेरा जान बचा - रोशन जमीर*
04 मई 2021
*कोरोना की दो डोज लगने के चलते मेरा जान बचा - रोशन जमीर*
*मैं और मेरे परिवार जन 21 दिन घर में कोरानटाइन में रहकर कोरोना से जंग जीते*
*कलेक्टर आज कोरोना को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के मध्यम से अधिकरियो से जानकारी लेंगे*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केसकाल@ संपूर्ण प्रदेश में कोरोना कोविड-19 संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं राज्य सरकार कि दिशा निर्देश के तहत बस्तर संभाग के सभी जिलो में 5 मई 2021 की सुबह 6:00 बजे तक लॉक डाउन किया गया है लॉक डॉऊन के चलते शहरी क्षेत्र से जिलो के अंदरुनी क्षेत्र के जनजीवन अस्त व्यस्त होने की सूचना ग्रामीण सूत्रों से निरंतर मिल रहा है दूसरी तरफ ग्रामीणों द्वारा कोरोना टीका की विरोध करने का भी जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रहा है! कोरोना वैक्सीन का कई लोग विरोध करने की जानकारी मिलने पर सत्यता जानने के लिए केसकाल नगर के प्रथम नागरिक एवं अध्यक्ष नगर पंचायत श्री रोशन जमीर खान केशकाल से 04 मई 2021 को इनके मोबाइल क्रमांक 8085736636 से हमारे प्रतिनिधि द्वारा जानकारी लेने पर कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी देते बताया कि सरकार द्वारा हमारे जिले सहित सभी क्षेत्र में कोरोना रोकथाम के लिए गंभीर होने की साथ शासकीय स्तर में कोरोना की निशुल्क में वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों पर जारी है किंतु कई लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन के खिलाफ में जो बातें सूत्रों से निकल कर आ रहे हैं जो जानकारी बेबुनियाद बताते हुए अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल जिला कोडागांव ने प्रेस को जानकारी में अपने ऊपर हुए अनुभव को बताते हुए जनमानस के लिए एक अच्छा संदेश के साथ अपील किया है कि कोई भी नागरिक किसी के गलत व आधारहिंन बातों पर विश्वास नहीं करें बल्कि सभी लोगों द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार बातों में ना आकर अपनी इच्छा से निकटतम स्वास्थ्य सेंटर में पहुंचकर कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीन जरुर लगाएं श्री रोशन जमीर खान अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल ने अपने ऊपर बीते अनुभव को बताते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद ही जनता के लापरवाही के चलते दुबारा कोरोना संक्रमण हो सकता है किंतु वैक्सीन लगवाए गए लोगों का कोरोना से मृत्यु नहीं हो सकता है उस का जीता जागता प्रमाण मै स्वय श्री रोशन जमीर खान हूँ इन्होंने चौकाने वाले अपने ऊपर हुए अनुभव को प्रेस को बताते हुए कहा कि श्री रोशन जमीर का कोरोना वैक्सीन कि दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोरोना की पॉजिटिव निकलने व इनके परिवार में उनकी पत्नी दो बच्चों को भी कोरोना पॉजिटिव निकलने के चलते शासन की दिशा निर्देश के तहत पिछले 21 दिन तक मेरे सूरडोंगर स्थित निवास घर में और क़्वारेनटाइन में रहना पड़ा ! मेरी जिंदगी ईश्वर ने इसलिए बचाया था कि कोरोना कि दोनों डोज वैक्सीन पहले लगवा चुका था मेरे इस अनुभव को मैंने नगर एवं संपूर्ण क्षेत्र व राज्य देशवासियों के साथ साझा करते हुए सभी लोग लोगों के दुष्प्रचार व गलत बातों में न आए व सभी अपनी स्वेच्छा के साथ निकटतम शासकीय सेंटर मे पहुंचकर कोरोना रोकथाम के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है!
संलग्न फोटो - रोशन जमीर खान नगर पंचायत अध्यक्ष