-->
सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण*

सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण*

*सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण*

*सांसद एवं विधायक द्वारा कोविड मरीजों से सीसीटीवी के माध्यम से हल्बी में की चर्चा*

*साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट*
*कोण्डागांव 12 मई 2021/*आज सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप जिले में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने कोण्डागांव पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम जिला अस्पताल पहुंच यहां बनाए गए सर्व सुविधा युक्त कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन एवं बेड की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली साथ ही अस्पताल में स्वच्छता संबंधी किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जाना।
इस अवसर पर सांसद श्री बैज ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मरीजों की निरीक्षण व्यस्था को देखा साथ ही मरीजों को सीसीटीवी के माध्यम से परिजनों एवं डॉक्टरों से बात करने के लिए लगाए गए माइक के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों से बातें की।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय हल्बी भाषा में मरीजों से बात करते हुए उनका हौसला बढ़ाया एवं उन्हें समय पर दवाई खाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त अस्पताल प्रबंधन को सूचित करने को कहा। सांसद ने अस्पताल में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
इसके पश्चात वे कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में पहुंचे। जहां सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप की अध्यक्षता में कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों के संबंध में ने बताया। इस पर सांसद द्वारा जिले में ना केवल शहरी अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने को कहा साथ ही जिले में क्वारेंटाइन सेंटरों में भी अच्छी सुविधाओ हेतु निर्देशित किया साथ ही जिले में विवाह कार्यक्रमों को रोक प्रत्येक ऐसे गांव जहां शादियां पूर्व में आयोजित की गई हैं वहां टेस्टिंग कैम्प आयोजित किये जाने एवं मरीजों के लिए अस्पतालों में की गई उत्तम व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इस बैठक में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ उत्तम गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी सीएमएचओ टी आर कुंवर, डीपीएम सोनल ध्रुव, डीडी पंचायत बी आर मोरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article