-->
ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन द्वारा राशन बांटा गया।

ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन द्वारा राशन बांटा गया।

मस्तुरीः 10/05/2021कोरोना वायरस के भयानक परिणाम को देखते हुए, लाकडाऊन के चलते जरूरतमंद परिवार जो दाने दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं उन लोगों के लिए ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन द्वारा राशन बांटा गया।
 कोरोना की रोकथाम में कुछ संस्थाएं लोगों को तो कुछ दूसरे लोगों को राशन का वितरण कर रही हैं। लॉडाउन के चलते मस्तुरी में गरीबों का हाथ थामने के लिए ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन जैसी संस्था के सदस्य समाजसेवी आगे आए हैं। 
लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। लोगों को बचाने के लिए ही लॉकडाउन का कदम उठाया गया है।
 समिति की ओर से जरूरत मंद लोगों के पास जा जा कर लोगों में राशन वितरित किया गया। इस मौके प चावल, दाल राशन समाग्री व जरूरत के सामान जरूरतमंद वर्ग के लोगों में वितरित किया गया। देश में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से कई गरीब लोग काम पर नहीं जा रहे हैं। उनके घरों में राशन की किल्लत न हो, इस उद्देश्य को लेकर ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन के सदस्यों की ओर से लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। फाऊंडेशन के सदस्यों का कहना है कि अभी राहत की समाग्री प्रभावित लोगों में बांटा जा रहा है। अगर लोगों की सेवा की और जरूरत पड़ी तो समिति प्रशासन से साथ खड़ी रहेगी।
इस नेक कार्यक्रम मे ख्वाब वेलफेयर फाऊंडेशन के श्रेयांश श्रीवास्तव, ब्रेडन डिसूजा, तनय,निखिल, अंकुश, व फाऊंडेशन के अन्य सदस्यों ने इस नेक काम में सहयोग दिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article